फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 की रात में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रभु ईश मसीह के जन्मदिन 25 दिसंबर को सभी चर्च में भव्य आयोजन किए जाएंगे। 24 की रात्रि में ही प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके लिए पूरे चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। यह बातें वाराणसी के विशप यूजिन जोसेफ ने शनिवार को विशप हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मानव जाति के प्रति प्रेम को दर्शाने वाला पर्व क्रिसमस सभी को संदेश देता है। बताया कि तीन दिन का क्रिसमस मेला का आयोजन कैंटोमेंट स्थित मेरिज कथीड्रल में किया गया है। यह मेला 11 बजे से लेकर रात्रि के 9 तक चलेगा। इसमें कई अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूनिक एकेडमी में मनाया गया क्रिसमस
यूनिक एकेडमी की ओर से मलदिहया में क्रिसमस का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। शुभारंभ क्रिशमस कैरल से हुआ। बच्चों ने दीप जलाकर प्रभु ईशा मसीह को याद किया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मिस अरायना, नेहल बंसल, अद्विका रिद्दी बंसल सहित कई लोग उपस्थित रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें