फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में बनेगा मंदिर कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रस्तावित मंदिर कॉरिडोर का नक्शा अहमदाबाद की कंसलटेंट कंपनी ने शुक्रवार को मंदिर प्रशासन को सौंप दिया। इससे पहले अधिकारियों के साथ बैठक में इस पर चर्चा हुई। प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार कुल चार चरणों में निर्माण कार्य होगा। प्रथम और तीसरे चरण का काम पहले शुरू होगा।
विज्ञापन

पहले चरण में मंदिर और आस पास का इलाका, जबकि तीसरे चरण में गंगा घाट के किनारा शामिल है। इसमें पहले चरण का काम इसलिए शुरू किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिलनी शुरू हो जाए, जबकि तीसरे चरण के काम से गंगा की ओर से कॉरिडोर दिखने लगेगा। वहीं दूसरे और चौथे चरण का निर्माण जहां होना है, वहां घनी अबादी क्षेत्र है और यहां भवनों की खरीद और ध्वस्तीकरण का काम अभी होना है। इसलिए दूसरे और चौथे चरण का काम बाद में शुरू किया जाएगा। इस ब्लूप्रिंट से कॉरिडोर की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि जल्द ही कंपनी अब कॉरिडोर का फाइनल नक्शा बनाकर सौंपेगी।
विज्ञापन

मंदिर कॉरिडोर एक नजर में
- 25हजार वर्ग मीटर में रहेगा कॉरिडोर
- 296 भवनों को खरीदना है
- 227 निजी संपत्तियां हैं
- 168 की हो चुकी रजिस्ट्री
- 31 सेवईत के भवन
- 11 का हुआ राजीनामा
- 13 मंदिर का होना है अधिग्रहण
- 5 परिसंपत्तियां नगर निगम की
- 21 परिसंपत्तियां ट्रस्टों की हैं
- 90 भवनों का चल रहा ध्वस्तीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें