वाराणसी। लहरतारा के एक मकान में धमाके के बाद पुलिस ने छोटे सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। मगर पुलिस ऐसा करते एक को भी नहीं पकड़ सकी। हालांकि यह काम वर्षों से चल रहा है। वहीं धमाके के बाद लापता रिंकू भारती उर्फ कुणाल सिंह और उसके भाई टिंकू का तीसरे दिन भी पुलिस को कई पता नहीं लगा।
पुलिस ने शनिवार को मंडुवाडीह बाजार, सब्जी मंडी के निकट छोटे सिलेंडर बेचने वाले दुकानदारों के यहां चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह औचक अभियान था मगर पुलिस को कोई भी रिफिलिंग करता नहीं मिला। पुलिस की ओर से ऐसे कारोबारियों को चेतावनी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति अवैध गैस रिफिलिंग करता पाया गया तो सजा के लिए तैयार रहे।