फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट में पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्ष्मी कुंड में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट और पथराव को लेकर रविवार को क्षेत्र के ही महेश, सोनू शर्मा, पंकज वर्मा, आयुष शर्मा और शंकर यादव के खिलाफ लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अभिषेक, कोमल चौबे, शकुंतला और विमला की तहरीर पर की गई है। वहीं, घटना को बाद लक्ष्मी कुंड क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस का चक्रमण जारी रहा।
विज्ञापन

छोटी गैबी स्थित न्यू युवा क्लब से जुड़े लोग शनिवार की रात लक्ष्मी कुंड में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। आरोप है कि लक्ष्मी कुंड के समीप पहुंचते ही कुछ लोग अकारण ही लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से लैस होकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दस से ज्यादा लोगों को चोट आई। इससे नाराज न्यू युवा क्लब से जुड़े महिला-पुरुष धरने पर बैठ गए थे और प्रतिमा विसर्जन करने से मना कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से गुस्साए लोगोें को शांत कराया और प्रतिमा विसर्जित की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें