फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में प्रवेश किया तो बस होगी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिटी बस सर्विस को छोड़कर अगर कोई अन्य बस शहर में प्रवेश करेगी तो उसे सीज कर लिया जाएगा। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रोडवेज की अन्य सभी बसों को शहर के बाहर से ही चलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शार्टकट के चक्कर में रोडवेज बसें मंडुवाडीह सहित अन्य मार्गों से शहर में प्रवेश करती हैं। इनकी वजह से मुख्यमार्गों पर जाम लग जाता है। त्योहार के सीजन में स्थिति और भी विकट हो जाती है। जिलाधिकारी के आदेश पर रोडवेज प्रशासन ने भी अपने सभी चालक-परिचालकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि अगर कोई चालक-परिचालक इस आदेश का उल्लंघन करता है और शहर के भीतर बस का संचालन करता है तो कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। रोडवेज प्रशासन उनसे ही इसकी रिकवरी करेगा। हालांकि इसकी वजह से रोडवेज बसों को करीब 20 किलोमीटर तक घूमकर बस अड्डे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें