फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पार्किंग का ठेका निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की पार्किंग का ठेका गुरुवार को अचानक निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार से एयरपोर्ट अथॉरिटी स्वयं पार्किंग का काम देख रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी में प्रशिक्षित कर्मचारी न होने से काफी दिक्कत भी हो रही है। वहीं एयरपोर्ट टैक्सी और प्रीपेड टैक्सी चालकों ने निदेशक से मिलकर अपनी समस्या बताई। एयरपोर्ट निदेशक एके राय ने बताया कि एयरपोर्ट पर पार्किंग का काम कर रही फर्म ने गलत कागजात प्रस्तुत किए थे। सत्यापन के दौरान उसकी गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके चलते टेंडर को निरस्त कर पार्किंग का काम उससे तत्काल प्रभाव से ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें