फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसे में क्राइम ब्रांच ने शुरू की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट फ्लाईओवर हादसे की रिपोर्ट आने के बाद क्राइम ब्रांच ने पूछताछ शुरु कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को जांच अधिकारियों ने सेतु निगम के कई कर्मचारियों व जेई से पूछताछ की। इस मामले में जल्द ही सेतु निगम के निलंबित मुख्य परियोजना प्रबंधक हरिश्चंद्र तिवारी, परियोजना प्रबंधक केएल सुदन समेत छह अधिकारियों का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) की तकनीकी जांच रिपोर्ट में बिंदुवार हादसे का कारण और उसके लिए दोषी कर्मचारी की जानकारी दी गई है। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद क्राइम ब्रांच सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से हादसे को लेकर उनका पक्ष ले रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिगरा थाने में सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज गैर इरादतन हत्या के केस में दोषी अधिकारियों का नाम डाला जाएगा। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी होगी। मामले में क्राइम ब्रांच की सक्रियता से एक फिर सेतु निगम में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर तैनात जेई, कर्मचारी व अधिकारी परेशान हैं कि कहीं केस में उनका भी नाम न आ जाए। वहीं गिरफ्तारी के डर भी कर्मचारी व अधिकारियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें