फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री के क्रय में मानक की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ग्राम पंचायतों को निर्माण सामग्री की खरीद में मानकों को पालन करने प्रति आगाह किया गया है। नियमों को दरकिनार कर किसी भी तरह की खरीद और भुगतान किया गया तो ग्राम पंचायतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भदोही ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी को ऐसे समस्त क्रय एवं आपूर्ति पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। इससे ग्राम पंचायतों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने गत दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेज कर ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माण सामग्री की खरीद में की जा रही मनमानी से अवगत कराते हुए इस तरह के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की थी। ब्लॉक प्रमुख के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने 12 जून को ब्लॉकों में भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि चतुर्थ राज्य वित्त एवं 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत ग्राम निधि के खाते से केवल जीएसटी पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं को ही भुगतान किया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने स्पष्ट कहा है कि एक लाख से ऊपर तक के क्रय के मामलों में समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशित कराना अनिवार्य है। अब तक यदि इसके विपरीत हुई कोई खरीद सामने आएगी तो ग्राम पंचायतों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद ग्राम प्रधानों और सचिवों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें