वाराणसी। लाख प्रयास के बाद भी बिजली के ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी दिन में कुछ इस तरह का हाल रहा। बिजली दिन भर में कई बार आई और गई। ऐसे में लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुवार की रात्रि में भी कई इलाकों में बिजली कटी रही।
अघोषित बिजली कटौती, बिजली की ट्रिपिंग, निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, एमडी की ओर से भी निर्देश जारी हो चुके हैं। दो दिन पूर्व कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का आदेश जारी किया था, लेकिन सारे आदेश फेल है, बिजली विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति में कटौती का क्त्रस्म जारी है। सुबह से लेकर शाम तक कई इलाकों में बिजली कुछ घंटों के लिए गायब रही। ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार की रात में जहां चांदपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा, बौलिया क्षेत्र में बिजली कटौती हुई, वही शुक्त्रस्वार को मैदागिन, मंडुवाडीह आदि क्षेत्रों में दिन भर बिजली के आने जाने का क्रम जारी रहा। शहरी क्षेत्र में दोपहर में आपूर्ति बंद होने से लोहटिया, चौक, नाटी इमली, काल भैरव क्षेत्र में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं कारोबार भी प्रभावित हुआ।