फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव को मिली खारे पानी से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। मोदी सरकार के चार साल 26 मई को पूरे हो गए। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सांसद आदर्श गांव के तहत जिले में चयनित कैड़ा गांव की तस्वीर तीन सालों में काफी हद तक बदल गई, हालांकि कई विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। गांव में खारे पानी की दशकों पुरानी समस्या से निजात मिलने से ग्रामीण खुश हैं। संपर्क मार्ग, शौचालय समेत कई अन्य कार्य भी हुए, लेकिन कई बस्तियों में अब भी विकास की दरकार है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गावों के बेहतर विकास के लिए एक-एक सांसदों को प्रति वर्ष गांव गोद लेकर विकास कराने के लिए प्रेरित किया। जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दूसरे चरण में 2015-16 में सुरियावां के कैड़ा गांव को गोद लिया। सीमावर्ती होने के चलते यहां तमाम समस्याएं मुंह बाए खड़ी थी। अमर उजाला ने गांव की पड़ताल किया तो गोद लेने के बाद गांव की तस्वीर कुछ हद तक बदली मिली, लेकिन कई इलाकों में अब भी विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है। गांव की सबसे जटिल समस्या खारे पानी की थी, जिसे दूर करने के लि ए सांसद ने सोलर प्लांट लगाकर शुद्ध पेयजल मुहैया कराया। 150 विद्युत पोल, 40 सोलर लाइट, 800 मीटर पक्की सड़क, चार हैंडपंप लगाए गए। गांव में शादी हाल के लिए सांसद ने 28 लाख दिया, सार्वजनिक शौचालय, सुलभ कांपलेक्स, जल निगम टंकी, मातृ शिशु कल्याण केंद्र भी स्वीकृत हुए लेकिन जमीन और बजट के अभाव में अब तक नहीं बन सका। सुरियावां बहुता मार्ग से लेखईपुर से सरोज बस्ती समेत कई बस्तियों के मार्ग अब भी जर्जर हैं। गांव में स्वास्थ्य केे क्षेत्र में कुछ नहीं हो सका है। ग्रामीण जयचंद यादव, राजेश तिवारी, जनार्दन उपाध्याय, दिनेश शुक्ला, कमलेश तिवारी ने कहा कि गांव में सबसे अधिक दिक्कत खारे पानी की थी, जिसे सांसद ने दूर कराया। गोद लेने के बाद सांसद करीब चार बार गांव में गए हैं। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने कहा कि गांव में सोलर प्लांट के साथ ही कई विकास कराए गए। कई कार्य जमीन के अभाव में नहीं शुरू हो सका। उसे शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें