फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार के आरोपी मौलाना ने किया सरेंडर 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार के आरोपी मौलाना शमीम अख्तर ने सोमवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार पांडेय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने बिहार के मुंगेर निवासी आरोपी मौलाना को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र के मुताबिक आरोपी मौलाना शमीम अख्तर शहर की ही 22 वर्षीय पीड़िता को अरबी भाषा सिखाने के लिए उसके घर आता-जाता रहा। इसी दौरान शादी का झांसा देकर 16 मई 2017 को वह पीड़िता को बिहार के मुंगेर के असरगंज ले गया। पीड़िता को वहां पता लगा कि वो शादीशुदा है। इस पर उसके विरोध के बावजूद आरोपी ने पीड़िता को धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। 22 मई 2017 को पीड़िता ने अपने भाई के दोस्त को फोन कर जानकारी दी तो पुलिस की मदद से 26 मई 2017 को उसे मुक्त कराकर बनारस ले आया गया। पीड़िता की गुमशुदगी की तहरीर पहले ही दी गई थी। बरामदगी होने के बाद पुलिस ने भेलूपुर थाने में दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें