फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी और विकास लगाएंगे बेड़ा पार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि ईमानदारी और विकास यही दो विषय 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख भूमिका निभाएंगे। सबका साथ सबका विकास के आधार पर एक बार पुन: प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को बैठाएंगे। जातिवाद की राजनीति करने वालों को जनता बेदखल करेगी।
विज्ञापन

रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने विस्तारकाें को निर्देश दिया कि 2019 चुनाव की दृष्टि से मतों का प्रतिशत 50 फीसदी बढ़ना चाहिए। हम जाति,धर्म के आधार पर नहीं विकास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में चलाए जा रहे स्वरोजगार के कार्यक्रम एवं चौपाल के माध्यम से प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए एक फीडबैक है। जो कमी पाई जाएगी उसे जल्द निस्तारित कराया जाएगा।
इसका उद्देश्य किसानों की आय दूनी करना है। उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। दूसरे सत्र की बैठक में विस्तारकों के साथ काशी क्षेत्र के सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने की। बैठक में संगठन महामंत्री रत्नाकर, नागेश्वर, नागेंद्र रघुवंशी, रामचंद्र मिश्र, मोहितोष नारायण सिंह, प्रदीप अग्रहरि, हंसराज विश्वकर्मा, नवीन कपूर, संजय भारद्वाज, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें