वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 मार्च को काशी में राज्यपाल रामनाईक की पुस्तक का विमोचन करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल भी जाएंगे। वहां शिल्प संग्रहालय देखने के बाद वह कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस योजना के तहत रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके करीब दो हजार युवाओं को प्रमाणपत्र देंगे।
प्रशासन के स्तर पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र हस्तकला संकुल पहुंचे और तैयारियों के सिलसिले में संबंधितों को ताकीद की। उन्होंने सीडीओ सुनील कु मार वर्मा समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय से पूरी करा ली जाएं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 मार्च को दिन में करीब ग्यारह बजे यहां पहुंचेंगे।