फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में कराएं समस्याओं का निस्तारण0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को सात दिन में हर हाल में निस्तारण कराने का निर्देश दिया है। कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण खानापूर्ति मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम योगेश्वर राम मिश्र मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके राजातालाब तहसील पर जनसमस्याओं का निस्तारण कर रहे थे। शिकायती पत्रों का निस्तारण समय से करने पर शिकायतकर्ताओं को बिना वजह जिला मुख्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। तहसील दिवस के मौके पर मंगलवार को तहसील राजातालाब पर 122, पिंडरा पर 107 एवं सदर पर 137 सहित कुल 366 प्राप्त शिकायती पत्रों में से तहसील सदर पर 1, पिंडरा पर 8 एवं राजातालाब पर 12 सहित कुल-21 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें