फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदिरा, बीयर की 197 दुकानें आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी के बीच सोमवार को 197 मदिरा और बीयर की दुकानें आवंटित की गईं। जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं उद्यम अनिल कुमार की देखरेख में ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। 10 दिन पूर्व तकनीकी खामी के चलते आवंटन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जिले में देशी-विदेशी और बीयर की कुल 214 के सापेक्ष सिर्फ 197 दुकानों के लिए 1617 लोगों ने आवेदन किया था। घाटे में चल रहीं 17 दुकानों के लिए कोई भी आवेदन नहीं हुआ। आठ मार्च को पहली बार प्रदेश भर में एक साथ आवंटन होने लगा तो सर्वर में तकनीकी खामी होने से कार्य नहीं हो सका। सोमवार को मंडलवार दुकानों का आवंटन शुरू हुआ। शाम चार बजे से नोडल अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में दुकानों के आवंटन की कवायद शुरू हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-लॉटरी खोली गई। इसमें देशी शराब की 117, विदेशी 42, बीयर की 32 और मॉडल शॉप की दो दुकानें आवंटित की गईं। सभागार के बाहर जमे आवेदकों को एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में आवेदकों के होने से गहमागहमी का माहौल रहा। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ ज्ञानपुर रामकरन, एएसडीएम अमृता सिंह, आबकारी अधिकारी आरपी चौहान आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि जिले में 214 दुकानों में 17 के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया था। 197 दुकानों के लिए आए 1617 फार्म में 10 निरस्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें