फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 का चालान, 15 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को जिलेभर में सघन जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जगह-जगह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पहले दिन बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलने के मामले में कुल 70 वाहनों का चालान किया गया जबकि 15 हजार जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को समझाया गया कि हेलमेट न लगाने से जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए बिना बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं है। सुरक्षा के नजरिए से हेलमेट बेहद जरूरी माना जाता है। सोमवार से शुरू हुए साप्ताहिक जांच अभियान के दौरान पुलिस के अधिकारियों ने ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज समेत जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाकर बाइक सवारों की जांच करने के साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई। सीओ ज्ञानपुर रामकरन और विभिन्न थानाध्यक्षों की देखरेख में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक पहले दिन विभिन्न दोपहिया वाहनों से 15 हजार समन शुल्क की वसूली की गई और 70 वाहनों का चालान किया गया। इसमें 15 चालान तीन सवारी बैठाकर चलने के मामले में किया गया। ज्ञानपुर में एसबीआई के सामने, दुर्गागंज त्रिमुहानी आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर खास तौर पर अभियान चलाया। गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक सोमवार को जीटी रोड पर सीओ ज्ञानपुर और एसओ सुनील कुमार वर्मा ने वाहनों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी आदि बैठाने और कागजात न होने पर 31 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 16 वाहन का चालान किया। अधिकारियों ने मिर्जापुर तिराहा, बरगदा हनुमान मंदिर, मिर्जापुर रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, सदर मोहाल, अंजही मोहाल, खड़हटृटी मोहाल में वाहनों की चेकिंग की। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान हफ्तेभर तक चलाया जाएगा और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें