फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उद्घोष में शामिल होंगे सीएम योगी और अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को आएंगे। सीएम और अमित शाह का संशोधित प्रोटोकॉल शुक्रवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 11:40 बजे लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से 1:20 बजे तक वह सर्किट हाउस में रहेंगे। 1:30 बजे वह काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में आयोजित होने वाले युवा उद्घोष कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 1:30 बजे से तीन बजे तक विद्यापीठ रहेंगे। 3:30 बजे वह रथयात्रा स्थित कुबेर मॉल पहुंचेंगे। यहां से शाम चार बजे वह महमूरगंज स्थित शगुन लान पहुंचेंगे। यहां से पांच बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां वह साढ़े पांच बजे तक रहेंगे।
शाम 5:55 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे जहां से वह गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह के जाने के बाद सीएम रवाना होंगे। वहीं अमित शाह दिन में 11:35 बजे दिल्ली से बाबतपुर आएंगे। 12:20 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहां 1:20 बजे तक रहेंगे। इस दौरान अमित शाह और मुख्यमंत्री पार्टी विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। यहां से दोनों नेता एक साथ काशी विद्यापीठ जाएंगे। यहां से दोनों लोग पहले कुबेर मॉल और यहां से शगुन लान जाएंगे। यहां से सर्किट हाउस और फिर यहां से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों की समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें