फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से बताई महिलाओं की पीड़ा, रैंप पर बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ के पहले दिन शुक्रवार को कला, साहित्य, संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। नाटक में जहां बनारस, लखनऊ, कानपुर आदि जगहों से आए प्रतिभागियों ने सामाजिक बुराईयों को दर्शाते हुए इसे दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया वहीं मिस्टर एंड मिस. काशीयात्रा में रैंप पर जलवा बिखेरा। इसके अलावा ड्रम कंपटीशन, कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आईआईटी परिसर में 21 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर बनारस, दिल्ली, पटना, सूरत, अहमदाबाद, रायपुर, इलाहाबाद आदि जगहों से आए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह दिखा। हुल्लड़ शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम में 10 टीमों के प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषय पर नाटक का मंचन कर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। इसमें संकेत के नेतृत्व में उतरी आईआईटी बीएचयू की टीम ने फांसीवाद विषयक नाटक का मंचन कर यह बताया कि किस तरह कम संख्या में रहने वाले लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है। इसके बाद टेक टू विषयक नाटक में यह बताने की कोशिश की जीवन में सभी को दुबारा अवसर मिलना चाहिए। अगर कोई छात्र फेल हो जाए या गलती हो जाए तो दुबारा उसे कमी सुधारने का अवसर मिले तो वह बेहतर करेगा। उधर लखनऊ से आफरीन हुसैन, पूजा तिवारी के नेतृत्व वाली इजाबेला थाबन टेक्निकल कॉलेज की टीम ने घरेलू हिंसा, तीन तलाक, एसिड अटैक से पीडि़त महिलाओं का दर्द छात्राओं ने बयां किया। साथ ही इसके खिलाफ आवाज उठाने का संदेश भी बांटा। इसके अलावा मीडिया की ताकत, सामाजिक असामनता पर भी नाटक प्रदर्शित किया।
उधर कला प्रतियोगिता तूलिका में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने कला का हुनर दिखाया। सोप केविंग, इंक इट, लाइव स्केचिंग प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर दिखी। स्वतंत्रता भवन में आयोजित अदवेता कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आई 20 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने सुरो का जादू बिखेरा जबकि बंदिश कार्यक्रम में ड्रम, गिटार, बैंड आदि की धुन से भी सभी का मन मोहा और जीत के लिए श्रेष्ठता सिद्ध की। सांस्कृतिक परिषद के चेयरमैन डॉ. केके सिंह के निर्देशन में संयोजक के कल्याण रेड्डी, सह संयोजक सागर जैन, प्रणुपाला कुर्ती, सचिव आशुतोष पी पांडेय, हर्षित चौधरी, भरत जैन, जयंत चौहान, अनुराग निधि, आदित्यमान, गौरव बराक, कल्पेश बंसल, अरुण सुरी, सनप्रीत नयन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें