फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर का चार डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयकर अफसरों की टीम ने मंगलवार को भेलूपुर स्थित सुविधा डायग्नोस्टिक, बीएचयू परिसर स्थित सिटी स्कैन सेंटर सहित चार स्थानों पर एक साथ सर्वे की की। रात तक चली कार्रवाई में इनकम टैक्स रिटर्न में करोड़ों रुपये की टैक्स छिपाने का मामला सामने आया है। मौके से कंप्यूटर हार्ड डिस्क, स्टाक रजिस्टर, बिल, बाउचर, बैंक एकाउंट सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

इनकम रिटर्न में आय से कम टैक्स दिखाने पर यह कार्रवाई की गई। सर्वे के लिए स्थानीय अधिकारियों की अलग-अलग चार टीम बनाई गई। कार्रवाई की कमान आयकर अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर संभाल रहे थे। इसके बाद चार स्थानों पर दोपहर साढ़े 12 बजे एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई। इसमें डायग्नोटिक्ट सेंटर (जवाहर नगर) कबीरचौरा स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर के अलावा शिवाजी नगर और बीएचयू परिसर स्थित सेंटर शामिल हैं। इस कार्रवाई में दस्तावेज आयकर ने जब्त कर लिए हैं।
सूत्रों की मानें तो डायनोस्टिक सेंटर संचालकों का वार्षिक टर्नओवर करोड़ों में है, जबकि रिटर्न में कम दिखाया जा रहा था। रिटर्न की जांच की गई तो उसमें भारी गड़बड़ी मिली। इस आधार पर विभाग ने एक साथ कार्रवाई की। सर्वे के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच छानबीन शुरू की गई। खाताबही, स्टाक रजिस्टर व कंप्यूटर हार्डडिस्क खंगाला गया। टीम में आयकर विभाग के सहायक आयकर आयुक्त पी राम, आयकर अधिकारी प्रमोद कुमार, निरीक्षक जीके बरुआ, दिलीप श्रीवास्तव, एसपी चौहान, दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, निलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें