फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन साधना कर गंगा में डुबकी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। मौनी अमावस्या पर मंगलवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर गंगा में गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। जिले के सीतामढ़ी, सेमराधनाथ, बेरासपुर, इब्राहिमपुर, भोगांव आदि गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ लगी रही। वहीं, सीतामढ़ी और सेमराध नाथ समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया और गरीबों में दान कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक मौनी अमावस्या पर आस्थावानों की भीड़ बढ़ती गई। माघ माह के दूसरे स्नान पर्व पर रामपुर घाट, गुलौरी, चतुर्मुखी, जहंगीराबाद, भवानीपुर, डेरवा, बरजी समेत अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। वैसे तो सेमराध नाथ और प्रयागराज में आयोजित कुंभ में डुबकी लगाने के लिए ज्यादा लोग गए। मंगलवार को सुबह से ही ट्रेनों में भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए प्रयाग रवाना होते रहे। फिर भी जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक भीड़ स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह सुरक्षा बलों के जवान तैनात थे। पुलिस अधिकारी भी चक्रमण करते रहे। इसी तरह जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मौनी अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौन धारण कर लोक कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें