फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में दो स्थानों पर हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। ज्ञानपुर जिला मुख्यालय से लगे जोरई गांव के समीप ऑटो पलटने से सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि गोपीगंज क्षेत्र के कसिदहां-ज्ञानपुर मार्ग पर अनियंत्रित बोलरो पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव में सोमवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें तीन घायलों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ऑटो पलटने से सीता देवी (40), सुनरा देवी (45) निवासी जोरई और चालक काजू (32) निवासी गोपीगंज समेत सात लोग घायल हो गए। इसी तरह कसिदहां-ज्ञानपुर मार्ग पर बोलेरो पलट जाने से उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गोपीगंज थानाक्षेत्र के कसिदहा गांव से एक बोलेरो ज्ञानपुर जा रही थी। रास्ते में किसी को बचाने के प्रयास मे अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें