फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोहरे के चलते बुधवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटाें देर से वाराणसी पहुंचीं। कई ट्रेनें 10 घंटे से भी ज्यादा लेट रही। वहीं मंगलवार को आने वाली नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट वाराणसी पहुंची तो वहीं बुधवार को आने वाली ट्रेन भी घंटाें देरी से आई।
विज्ञापन

छपरा-लखनऊ नौ घंटे, चौरी चौरा चार घंटे, अमृतसर से आने वाली अकालतख्त 11 घंटे, दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी 10:30 घंटे, दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस साढे़ आठ घंटे, मरुधर आठ घंटे, बुंदेलखंड आठ घंटे, बेगमपुरा साढ़े सात घंटे, दिल्ली से आने वाली फरक्का और दिल्ली से आने वाली पंजाब मेल 10 घंटे, फिरोजपुर से आने वाली गंगा सतलज 13 घंटे, गोंदिया बरौनी आठ घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते लोग प्लेटफार्मों पर ठिठुरकर ट्रेन का इंतजार करते रहे।
देरी से उड़े विमान, यात्री परेशान
बाबतपुर। बुधवार को भी कोहरे के चलते वाराणसी आने-जाने वाली लगभग आधा दर्जन से अधिक विमान विलंबित रहे। इसकी वजह से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। देरी से उड़े विमानों में स्पाईस जेट एसजी 2195 दिल्ली-वाराणसी 2:45 घंटे, स्पाईसजेट एसजी-2985 जयपुर-वाराणसी 2:25 घंटे, स्पाईसजेट एसजी 971 अहमदाबाद-वाराणसी 1:45 घंटे, इंडिगो 6ई308 दिल्ली-वाराणसी 1:30 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें