फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बेसमेंट में आग लगी, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। नटिनियादाई बाजार स्थित गुलाब गुप्ता के किराना की दुकान के बेसमेंट में बुधवार को आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाडि़यों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

नटिनियादाई स्थित गुलाब की दुकान के बेसमेंट से बुधवार की दोपहर कार्टून निकाला जा रहा था। इसी दौरान कार्टून पर जलती हुई मोमबत्ती गिर गई और आग लग गई। बेसमेंट में आग लगने के कारण इलाकाई दुकानदार आग बुझा पाने में असफल रहे। दमकल कर्मियों ने दीवार और छज्जे को कटर से काटा तब जाकर आग बुझाई जा सकी। गुलाब ने बताया कि आग लगने के कारण लगभग 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें