फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं काला दिवस मना तो कहीं शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छह दिसंबर को जिले भर में कहीं काला दिवस मनाया गया तो कहीं शौर्य दिवस। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। मदनपुरा, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, बेनियाबाग, दालमंडी, हड़हासराय, काजीसादुल्लापुरा, सरैयां आदि क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। यहां पूरे दिन पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सभी एसीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। थानेदारों को भी देर रात तक चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं, बेनियाबाग, दालमंडी, हड़हा सराय और नई सड़क क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। यहां बंदी से जुड़ी तख्तियां लगी हुई थीं जिसमें काला दिवस के मद्देनजर दुकानें बंद रखने की अपील की गई थी। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने भी दोपहर और शाम को पूरे शहर का जायजा लिया। विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर गंगा घाटों पर भी पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें