फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में बसा गंगा आरती और दीपदान का दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत विकास परिषद की ओर से देव दीपावली के उपलक्ष्य में दीप डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। भेलूपुर स्थित लान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का आकर्षण गंगा में दीपदान का प्रतीकात्मक स्वरूप रहा। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम एवं वंदेमातरम का गायन हुआ।
विज्ञापन

दीप डांडिया का आगाज संस्था के बच्चों द्वारा देव दीपावली पर आधारित लघु नाटिका के मंचन से किया गया। दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध आरती का प्रतीकात्मक मंचन भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। संस्था की महिलाओं ने गुजरात के लोकनृत्य कला सनेड़ो पर बेजोड़ प्रस्तुति दी। इसके बाद लाइव बैंड की प्रस्तुति भी शानदार रही। लाइव बैंड पर संस्था के सदस्यों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न वर्गों में पुरस्कार भी बांटे गए।
कार्यक्रम के संयोजक अनुराधा अग्रवाल, कीर्ति डेरोलिया, राजीव शाह व अभय अग्रवाल थे। इस दौरान आलोक कपूर, प्रवीण कपूर, संजय अग्रवाल, अजय साहनी, मनमोहन लोहिया, संगीता मानसिंहका, रचना कपूर, रूचि माहेश्वरी, विधि कपूर आदि मौजूद थीं। मंच संचालन अनिल जाजोदिया एवं अनिल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें