फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकवार खुलेगा टेलीमेडिसीन सेंटर, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की स्वास्थ्य विभाग ने खास पहल शुरू की है। इसके तहत अब जिले के सभी ब्लॉकों में टेलीमेडिसीन सेंटर खोलने की योजना बनाई गई हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है। नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के माध्यम से यह व्यवस्था शुरू कराई जा रही है। सोमवार को सीएमओ संग इससे जुड़े अधिकारियों ने ब्लॉकवार चिन्हित स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारी के मरीजों की भीड़ लगती है। इसमें इलाज के बाद सबसे ज्यादा परेशानी दवाओं के खाने, जांच आदि में होती है। इस समस्या को देखते हुए ही ग्रामीण इलाकों में टेलीमेडिसीन सेंटर खुलवाने का फैसला लिया गया है। यहां जरूरी संसाधनों के साथ ही एक विशेषज्ञ रहेंगे जो मरीजों के आने के बाद दूर दराज बैठे विशेषज्ञों से जांच आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी देंगे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशन में सीएसआर के माध्यम से लोकल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को यह जिम्मेदारी मिली है। संस्था के उपाध्यक्ष कर्नल बसंत सिन्हा ने सोमवार को दस स्थानों का जायजा लिया। इसमें हरहुआ में लमही, पिंडरा में सिंधौरा, चिरईगांव में पतेरवा, चोलापुर में नियार, धौरहरा, काशी विद्यापीठ ब्लॉक में रमना, ककरहिया और आराजीलाइन में शहंशाहपुर का चयन किया गया है। दो महीने के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें