फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मिस एंड मिसेज बनारस सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए सोमवार को गैंड रिहर्सल के लिए सुंदरियां रैंप पर उतरीं। इस दौरान चार राउंड में हुए रिहर्सल में अलग-अलग स्टेप के लिए बारीकियों की उन्हें जानकारी दी गई। कोरियोग्राफरों ने सुंदरियों को स्टेप की बारीकियों से अवगत कराया। मंगलवार को इस प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के होटल मिडास में सोमवार की दोपहर 12 बजे से ग्रैंड रिहर्सल आरंभ हुआ। मिस बनारस की स्पर्धा में शामिल 15 सुंदरियों ने रैंप पर कैटवाक किया। चार राउंड में रिहर्सल हुआ। इसमें ब्राइडल, साड़ी राउंड, बेस्टर्न राउंड, डिजाइनर राउंड के लिए सज-धज कर सुंदरियां रैंप पर उतरीं। एक से बढ़ कर एक अदाओं से प्रतिभागियों ने दिल जीतने की कोशिश की। इसी तरह मिसेज बनारस सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ग्रैंड रिहर्सल में 25 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। स्टेप के अलावा भावों की बारीकियों की जानकारी उन्हें दी बॉलीवुड से आए कोरियोग्राफर अयूब खान और लखनऊ के कोरियोग्राफर मिहिल श्रीवास्तव ने। आयोजक संस्था वात्सल्य सोसाइटी के निदेशक मिलन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम तीन बजे से फाइनल मुकाबला आरंभ होगा। इस प्रतियोगिता की विनर और रनर प्रतिभागियों को मिस यूपी और मिसेज यूपी सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें