फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज वाराणसी और चंदौली में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी और चंदौली के दौरे पर होंगे। काशी में वह चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में सवा नौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार की दोपहर सीएम का संशोधित प्रोटोकॉल जारी किया गया। मुख्यमंत्री अब लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर से सीधे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। पहले उनको राजकीय विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचना था।
विज्ञापन

प्रोेटोकॉल के मुताबिक सीएम सुबह 10:05 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 10:15 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां 10:30 बजे तक रहेंगे। 10:35 बजे वह सांस्कृतिक संकुल पहुंचेंगे जहां नगर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही किसान ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। इसके अलावा काशी विद्यापीठ ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त घोषित करेंगे। दिन में 11:55 बजे वह डोमरी पहुंचेंगे जहां मोरारी बापू की रामकथा का श्रवण करेंगे। 12:45 बजे रामनगर पीएसी परिसर में हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से एक बजे चंदौली के महेंद्र टेक्निकल ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद 2:20 बजे वह यहीं से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें