फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने वालों के ही दामन दागदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जिले के आठों विकास खंडों में बड़े पैमाने पर हुए लोकल स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट घोटाले की जांच करने वाले अफसरों की भूमिका पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लाइट घोटाले में नीचे ही नहीं ऊपर के लोग भी शामिल हैं, जो जांच को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में उच्चस्तरीय जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में ग्राम प्रधानों के आंदोलन को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान जांच प्रभावित करने के बजाय अपने गांव का विकास करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा ने प्रधानों के आंदोलन को गलत ठहराते हुए कहा कि प्रधान जांच प्रभावित करने के बजाय गांवों का विकास करें। उन्होंने कहा कि घोटाले की कड़ी में अधिकारी भी शामिल है, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बताते चलें कि पहले तो आरोपी अधिकारियों ने प्रधानों और सचिवों को आंदोलन के लिए उकसाया। जब वह खुद इस घोटाले में घिरे तो आरोपियों की मदद करने की बात करने लगे है। लेकिन शर्त यह रखी कि अधिकारियों का नाम घोटाले में न आए। प्रधानों के इस खुलासे से कई ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। सेवापुरी के सपा नेता व ओदरहा के प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव के साथ कई प्रधानों ने खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को भी घोटाले में आरोपी बता कर कार्रवाई की मांग कर दी। भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात सिंह व अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय पासवान, सेवापुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह दीपू ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें