फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दोस्तों की हादसे में मौत, शादी में शामिल होने मुजफ्फरनगर से आ रहे थे बागपत

Fri, 07 Mar 2025 02:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी आकाश (23) और उसका साथी शुभम (22) सिनौली होने जा रहे थे। पुसार गांव से आगे एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
दोनों दोस्तों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सौरम गांव से बागपत के सिनौली गांव में शादी में जा रहे आकाश और शुभम की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी गौरव ने बताया कि उसके परिवार का आकाश (23) और उसका साथी शुभम (22) शुक्रवार सुबह सिनौली गांव में एक दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुसार गांव से आगे कान्हड़ गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दोघट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच भी शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

डाकखाने में लगने वाली थी शुभम की नौकरी
परिजनों ने बताया कि आकाश यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था। शुभम की डाकखाने की नौकरी में सेलेक्शन हो गया था। उसका सत्यापन होना बाकी रह गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें