फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिजल्ट से पहले जारी होगी बीएड की आंसरशीट

Thu, 04 Apr 2013 11:43 AM IST
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड के ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (बीएड जेईई) 2012-13 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की आंसरशीट रिजल्ट आने से पहले ही जारी कर दी जाएगी। ये आंसरशीट www.upbed.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इससे सही या गलत आंसर का मिलान करके स्टूडेंट्स अपने सेलेक्शन का आकलन कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

बीएड जेईई का आयोजन 24 अप्रैल को होगा। इसके लिए छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी परिक्षेत्र में 100 सेंटर बनाए गए हैं, जहां कि 54,500 स्टूडेंट एंट्रेंस टेस्ट देंगे। इस बार का टेस्ट ओएमआर शीट पर कराया जाएगा।

हर ओएमआर शीट में एक कार्बन कॉपी लगी होगी। टेस्ट के तत्काल बाद ही ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी संबंधित स्टूडेंट को दी जाएगी, जिसको लेकर वह घर जा सकेंगे। यह व्यवस्था पहली बार लागू हुई है।
विज्ञापन


ओएमआर शीट से सही या गलत आंसर का मिलान करके बीएड जेईई में सेलेक्ट होने का आकलन किया जा सकता है। डिप्टी रजिस्ट्रार संजय कुमार ने बताया कि बीएड जेईई कराने को लेकर तैयारी पूरी है। सेंटर निर्धारित किए जा चुके हैं।  
दो पाली में एग्जाम
24 अप्रैल की सुबह 8 से11 बजे तक पहले पेपर का एंट्रेंस टेस्ट होगा। दोपहर 1 से 4 बजे तक दूसरा पेपर कराया जाएगा।

डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को प्रवेशपत्र भेज दिए गए हैं। डाक से भेजे गए प्रवेशपत्र 20 अप्रैल तक पहुंचेंगे। यदि प्रवेशपत्र नहीं मिले तो 21 अप्रैल से डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

वेबसाइट www.upbed.nic.in की मदद से 23 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रवेशपत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद ही प्रवेशपत्र डाउनलोड होगा।

एग्जाम सेंटर से डुप्लीकेट प्रवेशपत्र देने की व्यवस्था है। जो स्टूडेंट प्रवेशपत्र डाउनलोड करें, उस पर अपना फोटोग्राफ लगाकर एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं। वहां केंद्राध्यक्ष प्रवेशपत्र सत्यापित करके डुप्लीकेट प्रवेशपत्र जारी कर देंगे।
विज्ञापन


इतने स्टूडेंट देंगे एग्जाम
शहर                    स्टूडेंट                एग्जाम सेंटर
कानपुर नगर         32,000             55
फर्रुखाबाद            8,000             16
सीतापुर                  6,500              13
रायबरेली                5,000              11
उन्नाव                    3,000                5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें