फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य नहीं बचा पाए घर: मौर्य के वार्ड में BJP को मिली शिकस्त, निर्दलीय प्रत्याशी ने दी पटखनी

Sat, 13 May 2023 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का घर सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में आता है। यहां से भाजपा की ओर से सभासद पद के प्रत्याशी विपिन यादव थे। जिन्हें निर्दलीय अंकित मिश्रा ने शिकस्त दे दी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता केशव प्रसाद मौर्य को नगर निकाय चुनाव में झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2022 में डिप्टी सीएम की हार के बाद अब निकाय चुनाव में भी केशव प्रसाद मौर्य के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा चुनाव में सपा-अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को करीब 7,377 मतों से पराजित किया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का घर सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में आता है। यहां से भाजपा की ओर से सभासद पद के प्रत्याशी विपिन यादव थे। जिन्हें निर्दलीय अंकित मिश्रा ने शिकस्त दे दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल में आप का खुला खाता
वहीं कौशांबी की सरायअकिल नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर सात के प्रत्याशी प्रकाश गुप्ता 187 मत पाकर विजयी घोषित कि गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अभिषेक सोनी को हराया। अभिषेक को 152 मत मिले हैं। वार्ड नंबर सात गांधी नगर से प्रकाश गुप्ता ने जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी को पहली बार जीत दिलाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें