दिवाली के अवसर पर मुरादाबाद के बाजार में राैनक
- फोटो : संवाद
शाम छह बजे के बाद ही बाजार में जा सकेंगे छोटे वाहन
गुरहट्टी चौराहे से लेकर मंडी चौक तक रविवार की शाम छह बजे तक भी तरह के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। छह बजे के बाद ही दो पहिया, ई रिक्शा को बाजार में जाने की अनुमति मिलेगी।
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गुरहट्टी चौराहा से टाउनहॉल की ओर बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा, ऑटो, कार समेत सभी तरह के वाहन रविवार शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद बाजार में भीड़ खत्म होने के बाद छोटे वाहनों को जाने दिया जाएगा।
जीआईसी से मंडी चौक की ओर आने वाले वाहनों को भी रविवार शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके बाद ही छोटे वाहन मंडी ओर की ओर आ पाएंगे।