फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, देवरिया सीट से ये होंगे उम्मीदवार; देखें प्रत्याशियों की सूची

Thu, 09 May 2024 10:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें छह प्रत्याशियों के नाम है। इस सूची में यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को जारी लिस्ट में बसपा ने कुशीनगर और देवरिया सीट से प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। बसपा ने देवरिया सीट से संदेश यादव को टिकट दिया है। जबकि कुशीनगर सीट से शुभ नारायण चौहान को मैदान में उतारा है। 

बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले मैदान में है। इससे पहले दो मई को बसपा ने कैसरगंज, डुमरियागंज, गोंडा, संत कबीरनगर, बाराबंकी और आजमगढ़ सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके साथ ही लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम का एलान किया था। 
विज्ञापन


बसपा ने कैसरगंज सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए नरेंद्र पाण्डेय को उतारा है। आजमगढ़ में प्रत्याशी बदलकर मशहूद अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है। गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, संतकबीर नगर से नदीम अशरफ और बाराबंकी से शिव कुमार दोहरे को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बसपा ने आजमगढ़ सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बदला है, सबसे पहले इस से सीट पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा गया था, लेकिन बाद में उन्हें सलेमपुर सीट से टिकट दिया गया। इसके बाद बसपा ने आजमगढ़ सीट से शबीहा अंसारी को टिकट दिया था। उनकी जगह उनके पति मशहूद अहमद को बसपा ने टिकट दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें