इन प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा कर्ज
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी।
- फोटो : अमर उजाला
| प्रत्याशी |
पार्टी/क्षेत्र |
कुल संपत्ति |
कर्ज |
| शबनम नाज |
निर्दलीय (बरहापुर, बिजनौर) |
8.22 करोड़ रुपये |
5 करोड़ रुपये |
| राजबाला सिंह |
भाजपा (मिलक,रामपुर) |
12.24 करोड़ रुपये |
4.91 करोड़ रुपये |
| राजेश कुमार अग्रवाल |
सपा (बरेली) |
7.53 करोड़ रुपये |
4.67 करोड़ रुपये |
| डॉ. राघवेंद्र शर्मा |
भाजपा (बिथरी चैनपुर) |
17.09 करोड़ रुपये |
3.77 करोड़ रुपये |
| योगेश कुमार |
बसपा (भोजीपुरा, बरेली) |
47 करोड़ रुपये |
3.52 करोड़ रुपये |
260 प्रत्याशी करोड़पति, तीन के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
586 प्रत्याशियों में 260 यानी 45% करोड़पति उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं। इनके पास औसतन संपत्ति 4.11 करोड़ रुपये है। आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 96 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। दो से पांच करोड़ के बीच जिन प्रत्याशियों की संपत्ति है, उनकी संख्या 90 है। 147 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। 155 प्रत्याशियों के पास 10 से 50 लाख और 96 प्रत्याशियों के पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है। तीन प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला