फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: तीन दिनी दौरे पर प्रदेश में चुनाव आयोग, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Tue, 28 Dec 2021 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारत निर्वाचन आयोग की टीम के सदस्य चार बजे योजना भवन में वह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम सवा चार बजे सभी जिलों के डीएम व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 29 दिसंबर को जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों व पुलिस आयुक्तों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग आज लखनऊ पहुंच रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चंद्र पांडेय के साथ मंगलवार दोपहर बाद पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


चार बजे योजना भवन में वह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम सवा चार बजे सभी जिलों के डीएम व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 29 दिसंबर को जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों व पुलिस आयुक्तों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त बैठक करेंगे। 

इसके बाद आयोग अगले दिन सुबह डीजीपी व मुख्य सचिव के साथ बैठक करेगा। दोपहर में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि आयोग चुनाव की तमाम तैयारियों के साथ-साथ कोविड की मौजूदा स्थिति और नए वैरिएंट के प्रभाव को भी लेकर चर्चा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें