फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने नोएडा को दिया परियोजनाओं का तोहफा

Wed, 03 Apr 2013 12:30 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के लिए मंगलवार खास रहा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिकित्सा विश्वविद्यालय के साथ 3337 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण लखनऊ में अपने सरकारी आवास से किया।
विज्ञापन


इसी के साथ नोएडा एक दिन में सर्वाधिक धनराशि की परियोजनाओं का तोहफा पाने वाला जिला बन गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा से यूपी शुरू होता है। उसके आसपास के क्षेत्र को इस तरह विकसित किया जाए कि वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेहतर दिखे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड’ (आईडीएफ) के गठन की घोषणा की। यह फंड नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे व अन्य लाभ वाले प्राधिकरणों की धनराशि से गठित होगा।
विज्ञापन


इससे पिछड़े शहरों व क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल व अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक प्लाटों के एलाटमेंट के लिए तैयार पंजीकरण विवरणिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें