फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई तक आएगा 12वीं यूपी बोर्ड का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड द्वारा संचालित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चला है।
विज्ञापन


कहीं पर कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं शेष बची हैं, जिनका मूल्यांकन शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

इसी बीच बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर समय सीमा निर्धारित कर दी है। स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं का रिजल्ट हर हाल में 25 मई तक घोषित कर दिया जाए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम उसके तीन-चार दिन के बाद।

कम्पाइलिंग का काम पूरा

समय सीमा मिलने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय ने समय के हिसाब से काम को बांट दिया है। जिसमें रिजल्ट कंपाइल करने से लेकर उसकी एडिटिंग तक की तारीख निर्धारित की जा चुकी है।

अभी तक 21 अप्रैल तक मूल्यांकित की गई उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों को कंपाइल किया जा चुका है। 25 अप्रैल तक के मूल्यांकन को 30 अप्रैल तक कंपाइल किया जाएगा।

अगर कहीं से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के नंबर (अंक) आने में देरी होती है तो पांच मई को एक बार फिर से कंपाइल किया जाएगा। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय ने तो रिजल्ट कंपाइल करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगा दिया है।
विज्ञापन

20 मई से पहले रिजल्ट तैयार

कंपाइल का काम पूरा होने के बाद बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की निश्चित तिथि भी घोषित कर देगा।

उधर, कंपाइल का काम पूरा होने के बाद 12-13 मई से एडिटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। 20 मई से पहले रिजल्ट को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। उधर, हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती रहेगी।

अभी बोर्ड की तरफ से कोशिश है कि 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 मई से पहले घोषित कर दिया जाए। इसी दिशा में काम चल रहा है। हालांकि अभी तक रिजल्ट घोषित करने की निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। मगर प्रयास समय-सीमा पर परीक्षा परिणाम जारी करने के हैं।
- संजय यादव, क्षेत्रीय बोर्ड सचिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें