फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, दीपा सराय में पुलिस चौकी का लोकार्पण

Fri, 12 Dec 2025 05:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। उधर, संभल के दीपा सराय में जहां पर बवाल हुआ था, वहां पुलिस चौकी का लोकार्पण शुक्रवार को कर दिया गया। आइए, यहां पर शुक्रवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।
विज्ञापन
यूपी की बड़ी खबरें- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। उधर, संभल के दीपा सराय में जहां पर बवाल हुआ था, वहां पुलिस चौकी का लोकार्पण शुक्रवार को कर दिया गया। इसके अलावा, मेरठ का एक्यूआई दो दिन में 224 से बढ़कर 345 पर पहुंच गया, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची में देश के 245 शहरों में प्रदूषण के मामले में मेरठ दूसरे नंबर पर रहा। यहां पढ़ें यूपी की आज की बड़ी खबरें-

विज्ञापन

यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम जारी
14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आज शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन और प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

दीपा सराय में जहां हुआ था बवाल, वहां पुलिस चौकी का लोकार्पण
दीपा सराय चौक पर बनाई गई पुलिस चौकी का शुक्रवार को लोकार्पण कर दिया गया है। असमोली के सीओ कुलदीप सिंह ने हवन पूजन कर इसका शुभारंभ किया। सीओ का कहना है कि कानून व्यवस्था मजबूत किए जाने और पीड़ितों को जल्द ही मदद मिलने के लिए इस चौकी का निर्माण कराया गया है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

245 शहरों में मेरठ देश का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर, पहले नंबर पर है ये जिला
मेरठ का एक्यूआई दो दिन में 224 से बढ़कर 345 पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची में देश के 245 शहरों में प्रदूषण के मामले में मेरठ दूसरे नंबर पर रहा। जबकि, पहले नंबर पर गाजियाबाद और तीसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर रहा है। हवा की सेहत फिर से बिगड़ गई है। दिन भर स्मॉग का असर दिखाई दिया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

SIR फॉर्म को मिला धार्मिक रूप, मां के कॉलम पर साधु-संत भर रहे माता सीता... कौशल्या और सुमित्रा का नाम
रामनगरी अयोध्या में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना प्रपत्र ने भी धार्मिक स्वरूप ले लिया है। एसआईआर फॉर्म सनातन की आस्था के रंग से सराबोर हो गया है। साधु-संतों की ओर से फॉर्म में मां वाले कॉलम में माता सीता, जानकी, कौशल्या और सुमित्रा का नाम दर्ज किया जा रहा है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन

हाईटेंशन बिजली लाइन ही नहीं खंभे तक कर लिए घर के अंदर... खतरनाक हालात में रह रहे लोग
राजधानी लखनऊ के नवविकसित इलाकों में 11 व 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइनों के नीचे मकान बनने का सिलसिला यूं ही नहीं शुरू हुआ। जिन लोगों ने इन खतरनाक बिजली लाइनों के नीचे घर बनाकर रहना शुरू किया, उन्हें पूरी उम्मीद है कि एक न एक दिन ये लाइनें हट जाएंगी। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें