प्रशासन द्वारा जहां बूथों पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित दिखा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अंदर मोबाइल ले जाकर ईवीएम की फोटो खींचकर अपने-अपने फेसबुक आईडी पर डालकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों पर भी शक का दायरा है कि आखिर में मोबाइल कैसे अंदर पहुंचे। बिधूना विधानसभा में सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी को वोट देकर ईवीएम मशीन की फोटो लाइट जलाकर जमकर वायरल हुई। जो काफी चर्चा का विषय रही। वहीं औरैया विधानसभा क्षेत्र के अयाना की ग्राम पंचायत असेवटा में एक व्यक्ति द्वारा सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
झांसी जनपद की चारों विधानसभाओं के 62.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 65.50 प्रतिशत मतदान बबीना विधानसभा में हुआ। गरौठा में 65 व मऊरानीपुर में 61.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम 59 प्रतिशत वोटिंग झांसी सदर सीट पर हुई। 2017 के विधानसभा चुनाव में 65.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विधानसभा क्षेत्र हाथरस में 62.91 प्रतिशत, सादाबाद में 64.22 प्रतिशत तथा सिकंदराराऊ में 62.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।
समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण में करहल सहित कई कई विधानसभा क्षेत्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। कहीं पर्ची गलत निकलने तो कहीं एजेंट को भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है।
दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। अखिलेश यादव के परिवार को करहल में प्रचार करना पड़ा। पीएम मोदी के पास बड़ी संख्या में मूक मतदाता हैं जो हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। योगी सरकार में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिया गया।
कानपुर में आर्यनगर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी दोपहर करीब दो बजे कोपरगंज स्थित पोलिंग सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व पार्षद सुशील तिवारी एवं उनके साथी सुधीर मिश्रा के साथ गाली गलौज की। सुरेश अवस्थी पर हाथापाई का भी आरोप है।
हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगी। उपचार के लिए उन्हें अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
अलीगंज - 64.30 प्रतिशत
एटा सदर - 61.30 प्रतिशत
मारहरा - 64.50 प्रतिशत
जलेसर - 64.23 प्रतिशत
औसम मतदान - 63.58 प्रतिशत
मैनपुरी 59.29 प्रतिशत, भोगांव 60.29 प्रतिशत, किशनी 61.3 प्रतिशत, करहल 62.32 प्रतिशत
हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगी है। वह अपने आवास की ऊपरी मंजिल पर घायल अवस्था में मिले। मौके से एक पिस्टल और खोखा भी बरामद हुआ। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ उपचार के लिए ले गए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
औरैया जिले में 57.55 प्रतिशत वोटिंग
एटा में 63.58फीसदी मतदान
इटावा में 58.35प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में 54.55प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में 57.41फीसदी मतदान
हमीरपुर में 57.90प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 59.00फीसदी मतदान
जालौन में 53.84प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 57.71फीसदी मतदान
कन्नौज में 60.28फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 58.48फीसदी मतदान
कानपुर नगर में 50.76 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 59.11फीसदी मतदान
ललितपुर में 67.38 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 62.02 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 60.80 फीसदी वोटिंग
टूंडला- 54.37 प्रतिशत, जसराना - 58.45 प्रतिशत, फिरोजाबाद - 57.10 प्रतिशत, शिकोहाबाद - 58.42 प्रतिशत, सिरसागंज - 58.72 प्रतिशत
राठ में 58.47 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर में 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल- 58.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
महोबा में 61.59 प्रतिशत मतदान हुआ
चरखारी में 61.48 प्रतिशत मतदान हुआ
जनपद महोबा में कुल मतदान प्रतिशत 61.54 रहा
कासगंज - 61.71 प्रतिशत
अमांपुर -57.84 प्रतिशत
पटियाली- 57.77 प्रतिशत
औसत मतदान- 59.18 प्रतिशत
अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में 62.34 प्रतिशत, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में 60.35 प्रतिशत, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में 54.93 प्रतिशत, रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 58.80 प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद का कुल मतदान प्रतिशत 59.11 है।
माधौंगढ़ में 52.62 प्रतिशत मतदान
कालपी में 53.20 प्रतिशत मतदान
उरई में 55.70 प्रतिशत मतदान
जालौन की तीनों विधानसभा की कुल प्रतिशत 53.84
कन्नौज में 60.94 प्रतिशत मतदान
तिर्वा में 61.3 प्रतिशत मतदान
छिबरामऊ में 58.6 प्रतिशत मतदान
विधानसभा क्षेत्र हाथरस में 48.42 प्रतिशत, सादाबाद में 51.42 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में 50.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान का प्रतिशत 50.10 है।
107 मैनपुरी 50.26 प्रतिशत
108 भोगांव 50.79 प्रतिशत
109 किशनी 52.69 प्रतिशत
110 करहल 56.02 प्रतिशत
इटावा जिले की सदर विधानसभा सीट के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालय कोकपुरा बूथ पर एजेंट बनने गए सपा नेता की अचानक मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वह कागजात पूरे न होने पर एजेंट नहीं बन पाए थे, घर लौटते वक्त ये हादसा हुआ। थाना फ्रैंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अड्डा बगिया निवासी 48 वर्षीय कृष्णकांत तिवारी पुत्र सदन तिवारी सुबह अपने निकटतम बूथ पर एजेंट बनने गए थे। जब वह बूथ एजेंट बनने गए तो उनके पास में उनकी फोटो और दूसरे कागजात पूरे नहीं थे, इसलिए उन्हें बूथ एजेंट बनाने से इनकार कर दिया गया। जिससे वह घर की तरफ लौट रहे थे, उसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े और नाक से खून निकलने लगा। लोगों ने उनकी हालत देखी तो उन्हें अपने निजी वाहन से ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीच परिजनों को भी फोन कर दिया गया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उनकी जांच करते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उनका शव घर ले आए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव फरैंजी में दो गुटों में पत्थर चले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
अलीगंज विधानसभा -55.35 प्रतिशत
104- एटा सदर विधानसभा -50.00 प्रतिशत
105 - मारहरा विधानसभा - 51.86 प्रतिशत
106- जलेसर विधानसभा - 55.31 प्रतिशत
जनपद एटा में कुल मतदान 53.20 प्रतिशत
100 कासगंज - 53.55 प्रतिशत
101 अमांपुर - 48.61 प्रतिशत
102 पटियाली- 50.08 प्रतिशत
औसत- 50.74 प्रतिशत
झांसी की बबीना विधानसभा में सिमथरी गांव में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। बताया जा रहा है कि एक महिला मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची थी। जिसका वोटर लिस्ट में नाम था, लेकिन आईडी कार्ड उसके पास मायके पक्ष का था। जिसको लेकर सपा और भाजपा के लोगों में विवाद हो गया और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। उसके बाद पथराव भी किया गया। इसमें कई लोग घायल हो गये। इसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
कानपुर में कैंट विधानसभा क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में कई लोगों का वोटर लिस्ट में नाम न आने से नाराजगी। 2012 में पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार शुक्ला का और उनके परिवार में 8 लोगों का नाम ही नहीं है। उन्होंने बताया कि हर चुनाव में वोट डालते हैं इस बार पूरे परिवार का नाम हटा दिया गया है। इसी तरह क्षेत्र के ही नीलम वर्मा का भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी। वहीं सुशील कुमार श्रीवास्तव को मृतकों की सूची में डाल दिया गया। उन्होंने कहा जिला निर्वाचन कार्यालय ने न जाने कैसा काम किया है। जिंदा आदमी को मुर्दा बना डाला है। यह सब लापरवाहियां बीएलओ स्तर से हुई हैं। वहां बैठे इलाकाई बीएलओ ने कहा यह कार्यालय स्तर से हुआ है । मतदाता पुनरीक्षण में नाम दुरुस्त न कराने की वजह से वोटर लिस्ट में नाम हटा होगा।
कासगंज में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग करने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें चार आरोपी भरगैन के और पांच गंजडुंडवारा के हैं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कानपुर नगर में 43.25 प्रतिशत मतदान हुआ
कानपुर देहात में 47.13 प्रतिशत मतदान हुआ
औरैया में 48.29 प्रतिशत मतदान हुआ
जालौन में 46.87 प्रतिशत मतदान हुआ
हमीरपुर में 50.73 प्रतिशत हुआ मतदान
औरैया में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अपने प्रत्याशी की जीत पक्की कराने को लेकर समर्थकों ने कई जतन किए। दिबियापुर विधानसभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेरेपुर में बीमार बुजुर्ग और वृद्ध को गांव के युवा चारपाई पर वोट डलवाने बूथ तक पहुंचे।
टूंडला- 48.86 प्रतिशत
जसराना - 51.80 प्रतिशत
फिरोजाबाद - 50.09 प्रतिशत
शिकोहाबाद - 50.70 प्रतिशत
सिरसागंज - 54.70 प्रतिशत
मैनपुरी - 50.26%
भोगांव - 50.79%
किशनी - 52.69%
करहल - 56.02%
औरैया जिले में 48.26 प्रतिशत वोटिंग
एटा में 53.20 फीसदी मतदान
इटावा में 50.42 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में 46.34 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में 51.09 फीसदी मतदान
हमीरपुर में 50.73 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 50.09 फीसदी मतदान
जालौन में 46.97 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 48.43 फीसदी मतदान
कन्नौज में 40.06 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 47.07 फीसदी मतदान
कानपुर नगर में 41.41 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 50.86 फीसदी मतदान
ललितपुर में 59.18 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 51.72 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 52.51 फीसदी वोटिंग
एटा में दोपहर तीन बजे तक 53.20 प्रतिशत मतदान
अलीगंज - 55.35%
एटा सदर - 50.00%
मारहरा - 51.86%
जलेसर - 55.31%
जनपद हाथरस में तीन बजे तक 50.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र सादाबाद- 79 में 51.42 फीसदी वोटिंग हुई है। विधानसभा क्षेत्र हाथरस- 78 में 48.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ- 80 में 50.62 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके हैं।
कानपुर के सिविल लाइंस के हडसन स्कूल में हिजाब उतारने को लेकर मुस्लिम मतदाताओं और चुनाव कर्मियों के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है। महिला मतदाताओं का आरोप है कि कर्मचारी नकाब उतारने के लिए जोर दे रहे थे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।
कासगंज में दोपहर 3 बजे तक 50.74 प्रतिशत मतदान
कासगंज - 53.55%
अमांपुर - 48.61%
पटियाली- 50.08%
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक ज़माने में ख़बर बनती थी। घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी। घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वो किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है।
हरदोई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे। आपको केवल एक ही बात याद रखनी है कि उत्तर प्रदेश का विकास तो देश का विकास। ये वो लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं। ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के लिए भी नहीं हो सकते।
ललितपुर जनपद की दो विधान सभा क्षेत्रो में दोपहर 1 बजे तक 42.1 प्रतिशत मतदान हो गया। इसमें सदर क्षेत्र में 42.5 और महरौनी में 41.7प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रो में मतदान केन्दों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी। आप याद कीजिए 5 साल पहले माफियावादियों ने उत्तर प्रदेश का क्या हाल बना रखा था। व्यापारी को व्यापार करने में डर लगता था। लोग कहते थे कि दिया बरे घर जल्दी लौट आओ।। हरदोई के लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों (विपक्ष) ने कट्टा और सत्ता को खुली छूट दी थी।
झांसी की चारों विधानसभाओं में दोपहर 1:00 बजे तक 32.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 35.50 प्रतिशत मऊरानीपुर में हुई तो सबसे कम 30.4 3 प्रतिशत झांसी विधानसभा में हुई। बबीना में 34.50 और गरौठा विधानसभा में 31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभाओं का दोपहर 1 बजे तक 38.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
टूण्डला में 35 प्रतिशत
जसराना में 37.28 प्रतिशत
फ़िरोज़ाबाद में 40.3 प्रतिशत
शिकोहाबाद में 38.49 प्रतिशत
सिरसागंज में 40 प्रतिशत
हाथरस के बहुचर्चित हाथरस कांड के पीड़ित परिवार के 5 सदस्यों ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर बने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सीआरपीएफ की टुकड़ी इन्हें मतदान केंद्र तक ले गई। परिवार के सदस्य बोले हमें जल्दी न्याय चाहिए।
हमीरपुर में 1 बजे तक 35.82 प्रतिशत मतदान
राठ- 37.35 फीसदी
हमीरपुर- 35.30 फीसदी
कासगंज - 39.56%
अमांपुर - 36.63%
पटियाली- 36.51%
अलीगंज विधानसभा - 43%
एटा सदर विधानसभा - 38.52%
मारहरा विधानसभा - 44.57%
जलेसर विधानसभा - 43.16%
हाथरस की तीनों विधानसभाओं में एक बजे तक 36.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हाथरस में 34.84 प्रतिशत
सादाबाद में 37.12 प्रतिशत
सिकंदराराऊ में 38.04 प्रतिशत मतदान
औरैया जिले में एक बजे तक 35.3 प्रतिशत वोटिंग
एटा में 1 बजे तक 42.24 फीसदी मतदान
इटावा में 1 बजे तक 37.27 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में 1 बजे तक 35.04 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में 1 बजे तक 38.24 फीसदी मतदान
हमीरपुर में एक बजे तक 35.82 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 1 बजे तक 36.61 फीसदी मतदान
जालौन में एक बजे तक 37.50 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 1 बजे तक 32.83 फीसदी मतदान
कन्नौज में एक बजे तक 37.78 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 1 बजे तक 34.40 फीसदी मतदान
कानपुर नगर में 1 बजे तक 28.50 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 1 बजे तक 37.62 फीसदी मतदान
ललितपुर में 1 बजे तक 42.12 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 1 बजे तक 38.12 फीसदी मतदान
मैनपुरी में सुबह ग्यारह बजे तक 41.14 फीसदी वोटिंग
जालौन में मतदान जारी है। इस बीच जिले के कुछ बूथों पर दूल्हा और दुल्हन ने सुबह ही मतदान कर सभी को पहले मतदान फिर, दूजा काम का संदेश दिया। उरई सदर विधानसभा सीट पर उरई शहर स्थित तुलसी नगर के बूथ पर सुबह शादी के बाद विदाई होते ही गरिमा दुबे मिश्रा अपने पति के साथ वोट डालने पहुंचीं। इनकी बरात लखीमपुर से आई थी। गरिमा के पति अभिषेक लखनऊ में वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह वोट महत्व को समझते हैं, उनकी पत्नी ने विदाई के बाद ससुराल चलने से पहले वोट देने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने पहले वोट कराया। गरिमा ने बताया कि यह आखिरी बार जिले में मेरा वोट था, ऐसे में मैं यह मौका छोड़ना नहीं चाहती थी।
उधर, विधानसभा माधौगढ़ के कोंच कस्बे के निवासी राहुल शादी के बाद पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहे थे, लेकिन इससे पहले उन्होंने सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद वह दुल्हन को घर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सारे कामों के साथ मदतान करना भी उतना ही जरूरी है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट किया कि फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिन्ह गायब है, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि भोगनीपुर, कानपुर देहात में बूथ संख्या 21 पर ईवीएम पर एसपी के साइकिल चिन्ह के खिलाफ बटन दबाने पर भाजपा का चिन्ह प्रदर्शित करने वाली एक चिट बन रही है. यह शिकायत निराधार पाई गई है । अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा कि सीसामऊ में एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा वोट डालने का वीडियो शेयर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईवीएम खराब होने की शिकायतों का पता किया जा चुका है।
कानपुर ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि अभी तक तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मतदान की गोपनीयता भंग की गई, हमने तीनों मामलों में कार्रवाई की है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान इसलिए बंद है ज़ुबान, अखिलेश की बंद है ज़ुबान। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक सवाल अनुराग ठाकुर का है तो जिस समय वह घटना हुई थी (2008 अहमदाबाद बम धमाका) तो हम लोग (मैं, अनुराग ठाकुर और नीरज शेखर) एक ही गाड़ी में बैठकर रक्षा कार्यालय गए थे जहां प्रादेशिक सेना की ट्रेनिंग थी। अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश क़ानून से चलेगा। समाजवादी पार्टी संस्थाओं को मजबूत करेगी। हम संस्थाओं को हटाकर कोई नया राज नहीं ला सकते। हम लोकतंत्र में रहते हैं इसलिए मैंने कहा यह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।
कानपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली में सुरक्षाकर्मियों से जोरदार झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय पुलिस बल के एक जवान ने गाली दी। इस पर मंत्री ने पहुंच कर एक जवान को चेताया। काफी देर तक बहस होती रही। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बीच-बचाव कराया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में इटावा जिले की तीनों सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं हैं। वोट डालने के लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाओं में होड़ लगी हुई है। सैफई में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी वोट डाला।
ललितपुर जिले में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ललितपुर में एक दूल्हे ने पहले वोट डाला उसके बाद बरात लेकर गया।
हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव भीम नगरिया के लोगों ने सड़क निर्माण न होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया। वहीं, हाथरस सदर सीट से सपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
हाथरस के सिकंदराराऊ विधानसभा के गांव बरसोली में मशीन के खराब होने के कारण ग्रामीणों को मतदान में परेशानी हो रही है। वहीं, सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह ने अपने गांव बनवारीपुर में मतदान किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर उनके समर्थक भी साथ थे। सिकंदराराऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. छवि वार्ष्णेय अपने पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के साथ वोट डाला।
कानपुर में बिल्हौर विधानसभा के कसगंवा गांव में पानी, नाली, पुल व तमाम समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। मतदान न होने की सूचना पर निर्वाचन संबंधित अधिकारियों के हाथ-पैर फूले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाने व मांगी गई सारी मांगों को भी माना। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लिखित तौर पर सारी चीजें नहीं दी जाएंगी तब तक बहिष्कार जारी रखेंगे।
झांसी जनपद की चारों विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 11:00 बजे तक 19.17 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों में अब भीड़ बढ़ना शुरू हुई है।
टूंडला- 24.66 प्रतिशत
जसराना - 22.37 प्रतिशत
फिरोजाबाद - 24.6 प्रतिशत
शिकोहाबाद - 24.7 प्रतिशत
सिरसागंज - 25.26 प्रतिशत
जिले की तीनों विधानसभा में 11 बजे तक 18.51 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें औरैया में 18.75 फीसदी, बिधूना में 21.01 फीसदी, दिबियापुर में 18.80 फीसदी मतदान हुआ।
कासगंज- 23.26 प्रतिशत
पटियाली- 21.15 प्रतिशत
अमांपुर- 23.22 प्रतिशत
हाथरस में 21.11 प्रतिशत
सादाबाद-23.43 प्रतिशत
सिकंदराराऊ में 23.98 प्रतिशत
औरैया जिले में ग्यारह बजे तक 18.51 प्रतिशत वोटिंग
एटा में 11 बजे तक 24.23 फीसदी मतदान
इटावा में 11 बजे तक 19.83 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में ग्यारह बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में 11 बजे तक 24.30 फीसदी मतदान
हमीरपुर में ग्यारह बजे तक 23.30 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान
जालौन में ग्यारह बजे तक 21.72 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
कन्नौज में बजे तक 21.98 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 11 बजे तक 19.84 फीसदी मतदान
कानपुर नगर में ग्यारह बजे तक 16.87 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 11 बजे तक 22.52 फीसदी मतदान
ललितपुर में ग्यारह बजे तक 25.71 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 11 बजे तक 23.48 फीसदी मतदान
मैनपुरी में ग्यारह बजे तक 24.45 फीसदी वोटिंग
सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है। कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट डालने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।
हाथरस की सादाबाद सीट के गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने वोट डाला। वहीं सिकंदराराऊ के विधायक और भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा अपने परिजनों के साथ वोट डाला।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक व्यवसाई व समाजसेवी राजेश भल्ला ने एक अनोखी पहल की जहां वह वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव देश का सबसे बड़ा पर्व है और आज छुट्टी भी है। इस छुट्टी में हम मतदाताओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
जालौन जिले के उरई में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमें विकास के लिए वोट देना चाहिए। सक्षम नेतृत्व और कानून के शासन के लिए मतदान किया जा रहा है। लोग पिछले 5 वर्षों से खुशी और शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून का राज है। इसलिए महिलाएं बंपर वोटिंग करने जा रही हैं। पहले दो चरणों में बंपर वोटिंग हुई, तीसरे चरण में भी यही होगा। हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।
सैफई में कई साल बाद शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों एक साथ बूथ का मुआयना किया है। शिवपाल सिंह यादव
कल रात से तीसरे चरण की कमान संभाल लिए है। मुलायम सिंह ने रात में शिवपाल से बात की थी। इसके बाद शिवपाल ने फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया आदि जिलों में पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेताओं से बात की और सभी से एकजुट होकर मतदान कराने की अपील की। सूत्रों का यह भी कहना है कि आज अपने क्षेत्र में चुनाव कराने के बाद वह पूर्वांचल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यूपी में तीसरे चरण का मतदान आज जारी है। फतेहगढ़, हाथरस और हमीरपुर में मतदान केंद्रों पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं।
कानपुर नगर के जिलाधिकारी का कहना है कि मतदान केंद्र पर मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर से ईवीएम दिखाते हुए तस्वीरें साझा की थीं।
किदवई नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने भी निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई, ईवीएम में खुद का वोट डालकर वीडियो बनाया और फेसबुक पर शेयर कर दिया, लेकिन मेयर पर एफआईआर की जानकारी मिलने पर फेसबुक से वीडियो डिलीट कर दिया।
सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों ने वोट डाला। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि वे किसानों के मुद्दे पर वोट डालकर आये हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। अभयराम यादव के बाद राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मतदान किया। उनके बाद शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने मतदान किया। उससे पहले सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि और उनकी पत्नी शांति देवी ने वोट डाला। इसी बूथ पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई चेतराम यादव और छोटे भाई ने वोट डाला।
हमीरपुर के राठ के चौबट्टा मोहल्ला निवासी प्रज्ञा राजपूत ने रविवार को शादी के फेरे लेने के बाद ससुराल जाने से पहले मतदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली के ग्राम रसेमर में सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। यहां जमकर मारपीट हुई।
समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर सपा का बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। चुनाव आयोग संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे।
झांसी में विधानसभा चुनाव जारी है। दो घंटे के अंदर झांसी जनपद की चारों विधानसभाओं में 7.70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि, शुरुआती दो घंटे तक मतदान की गति धीमी रही, लेकिन अब तेजी से लोग वोटिंग के लिए निकल कर आ रहे हैं।
कानपुर जिले में सुबह नौ बजे तक 5.67 फीसदी मतदान हो गया है। जिले की सभी दस विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। पहले दो घंटे में 44 बूथों पर ईवीएम बदली गई। जबकि 48 जगह वीवीपीएट भी बदलनी पड़ी हैं। बिल्हौर में छह, बिठूर में पांच, कल्याणपुर में 5.9, गोविन्द नगर में सात, सीसामऊ में तीन, आर्यनगर 5.5, किदवईनगर में आतग, कैंट में 5.5, महाराजपुर में छह और घाटमपुर में सात प्रतिशत मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी लाइन लगी हैं। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
कानपुर में सीसामऊ विधानसभा में भाजपा नेता नवाब सिंह ने वोट डालते हुए अपना वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया और उनके खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
फिरोजाबाद जिले में सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान जारी है। सुबह-सुबह बूथों पर कम ही लोगों ने मतदान किया। मगर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। शुरूआती दो घंटों में जिले में कुल 9.79 फीसदी मतदान ही हुआ। मतदान करते समय लोगों में काफी उत्साह नजर आया। सुबह नौ बजे तक के मतदान प्रतिशत में शिकोहाबाद विधानसभा सबसे आगे रही। जबकि जसराना विधानसभा सबसे पीछे रही।
करहल के प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश मिल रहा है। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से रोक है और इमारत के बाहर ही मीडिया को कवरेज की इजाजत दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर शिवाय मतदाताओं के किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है यहां सीआरपीएफ की जगह पैरामिलेट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।
मैनपुरी के विधानसभा करहल क्षेत्र के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप है कि वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे हैं कि कहां वोट डालेंगे।
कानपुर नगर में सुबह 9 बजे तक 5.67 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कानपुर देहात में सुबह 9 बजे तक 6.18 प्रतिशत मतदान हुआ। महोबा जिले में सुबह 9 बजे तक कुल मतदान 7.98 प्रतिशत हुआ।
कासगंज में 9.42 प्रतिशत मतदान
नौ बजे तक कासगंज जनपद में मतदान 9.42 प्रतिशत हुआ
कासगंज-9.45 प्रतिशत
अमांपुर- 8.82 प्रतिशत
पटियाली-9.99 प्रतिशत
फिरोजाबाद में सुबह 9:00 बजे तक 9.79 परसेंट मतदान हो सका है। मैनपुरी जिले में सुबह 9 बजे तक 11.03 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी सदर और करहल विधानसभा क्षेत्र में 10.5 प्रतिशत, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 8.9 प्रतिशत और किशनी में 9 प्रतिशत मतदान हुआ। टूंडला में 9.16, जसराना में 8.4, फिरोजाबाद में 9.2, शिकोहाबाद में 11.5, सिरसागंज में 11 प्रतिशत मतदान हुआ।
फिरोजाबाद के जसराना के मुस्तफाबाद मतदान केंद्र पर लोकतंत्र की एकता की तस्वीर सामने आई। यहां भगवा वस्त्र में राजवीर और शरीफ मतदान के बाद एक साथ बाहर आए।
एटा के मारहरा विधानसभा क्षेत्र में अपने गांव अम्बरपुर में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी ने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं, करहल में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और अभी मतदान को लेकर फिलहाल केंद्रों पर कतार कम है। कुछ जगह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की सूचना आई है। जिनमें बूथ नंबर 434 कोसोन में ईवीएम खराब होने से करीब 35 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास शिकायत पहुंचने के बाद ईवीएम बदली गई।
कासगंज के पटियाली के थाना रोड पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। महिला और पुरुष मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। कासगंज के पटियाली में दिव्यांग मतदाता नीरज ने भी वोट डाला। कासगंज के आजाद गांधी मतदान केंद्र पर बुजुर्ग समसुद्दीन ने भी मतदान किया।
सुबह 9 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में 7.62 फीसदी मतदान हुआ।
हाथरस में 6.3 प्रतिशत
सादाबाद में 8.77 प्रतिशत
सिकंदराराऊ में 4.51 प्रतिशत
औरैया जिले में सुबह नौ बजे तक 7.71 प्रतिशत वोटिंग
एटा में सुबह नौ बजे तक 10.11 फीसदी मतदान
इटावा में सुबह नौ बजे तक 6.82 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में सुबह नौ बजे तक 5.89 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में सुबह नौ बजे तक 9.79 फीसदी मतदान
हमीरपुर में सुबह नौ बजे तक 9.55 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 9 बजे तक 7.62 फीसदी मतदान
जालौन में 9 बजे तक 9.57 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 9 बजे तक 7.65 फीसदी मतदान
कन्नौज में नौ बजे तक 10.16 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 9 बजे तक 6.18 फीसदी मतदान
कानपुर नगर में 9 बजे तक 5.67 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 9 बजे तक 9.55 फीसदी मतदान
ललितपुर में 9 बजे तक 9.73 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 9 बजे तक 7.98 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 9 बजे तक 11.03 फीसदी वोटिंग
फिरोजाबाद विधानसभा के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने मतदान किया। नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले वोट डाला। फिरोजाबाद के हनुमानगढ़ की रहने वाली जूली की शादी जिले के ही एक गांव गौंछ के रहने वाले कपिल के साथ 19 फरवरी को शादी हुई। सुबह फेरे हुए लेकिन विदाई से पहले ही जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया फिर अपने ससुराल के लिए गई।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सैफई में समाजवादी पार्टी के नेता तेज प्रताप ने बताया कि समाजवादी पार्टी बहुत आगे है, जब से दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन हुआ है तब से बाजी एकदम पलट गई है। भाजपा को जनता का समर्थन नहीं है।
निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के मुताबिक बूथ के अंदर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता है। आम लोगों को भी बूथ पर मोबाइल ले जाने से रोका जा रहा है। बावजूद इसके महापौर बूथ के अंदर मोबाइल लेकर गईं और ईवीएम में वोट डालते हुए फोटो खिचवाई। मामले में ट्विटर पर डीएम नेहा शर्मा ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
कानपुर में रविवार को मतदान के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों को दरकिनार कर वोट डालते हुए फोटो वायरल कर दी। उन्होंने ईवीएम में भाजपा को वोट देने की फोटो वायरल की। फोटो वायरल होते ही निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा को कार्रवाई के आदेश दिए। बता दें कि महापौर सिविल लाइंस स्थित हडसन पोलिंग सेंटर में वोट डालने गई थीं।
केंद्रीय मंत्री और करहल से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने मतदान के बीच मंदिर में पूजा की। वह इसी सीट से सपा के अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मैनपुरी को 'यादवलैंड' कहे जाने का मिथक टूटेगा, वे कहते हैं, मिथक निश्चित रूप से टूटेगा।
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कानपुर में राज्य मंत्री सतीश महाना ने वोट डाला। मतदान करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने कहा कि इस बार सबसे आसान चुनाव है। समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं। अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा। उनकी खुद की सीट फंसी हुई है वह पहले अपनी सीट बचाएं।
सैफई में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तक हम बहुमत हासिल कर लेंगे। बाकी चरणों के चुनाव में जीती गई सीटें ज्यादा होंगी। करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है। इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी और फर्रुखाबाद सदर से पार्टी के उम्मीदवार लुईस खुर्शीद ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि उत्साह महसूस हो रहा है। प्रियंका गांधी की वजह से मैं हर जगह गई और महिलाओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक़्क़तें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत देखेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और समाजवादी पार्टी) को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सैफई में वोट डाला। उनका कहना है कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत देखेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और समाजवादी पार्टी) को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें।
हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव रुहेरी में एक घंटे से ज्यादा समय से ईवीएम खराब रही। इस दौरान मतदाता खासे परेशान दिखाई दिए। वहीं,
एक मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए भीड़ लगी दिखाई दी। वोट डालने को लेकर बुजुर्ग व युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कन्नौज के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज सौरिख की बूथ संख्या 11 संजय नगर में 7:00 बजे से मशीन खराब रही। 8.05 मिनट पर दूसरी मशीन आई, तब कहीं जाकर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान बूथ पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रही।
जालौन जिले के कालपी विधानसभा के अकोढी बूथ पर मशीन खराब होने से मतदान एक घंटे बाधित रहा। जिसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई है। उससे मतदान शुरू कराया गया।
कासगंज के शारदा देवी डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर ईवीएम न चल पाने की शिकायत पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर पहुंची। वहीं, कासगंज विधानसभा के मामो मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है।
जसराना में विधानसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। जसराना विधानसभा के 471 बूथों पर मतदान जारी है। पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की मौजूदगी में चल रहे मतदान के दौरान जसराना के बूथ संख्या 359 कन्या प्राथमिक विद्यालय जसराना पर मॉक पॉल के दौरान ईवीएम के न खुलने पर पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। आनन-फानन सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम को बदला। ईवीएम के बदलने पर मतदान समय से शुरू हुआ। मतदान समय से शुरू होने पर मतदाताओं ने राहत महसूस की। एसडीएम नवनीत गोयल ने कहा किसी भी बूथ से ईवीएम के खराब होने की जानकारी नहीं मिली है।
महोबा जिले की चरखारी व महोबा विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। दोनों विधानसभा में कुल 24 प्रत्याशियों की किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले के 6,62,958 मतदाता अपनी वोट की चोट से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से 787 बूथों पर मतदान हो रहा है। कई बूथों पर समस्या आई है, इस वजह से करीब घंटे भर मतदान नहीं हो सका।
पीएम मोदी ने युवाओं और विशेष कर पहली बार मतदान करने वाले नवयुवकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी में तीसरे चरण और पंजाब में विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदान करने वाले नागरिकों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार के इस्तेमाल करने का आह्वान करता हूं। विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें।'
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में तृतीय चरण के साथ ही आज पंजाब की सभी सीटों पर मतदान होना है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि लोकतंत्र के महापर्व के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए वोट अवश्य डालें। प्रदेश की प्रगति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि मैं उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से मुक्त रखकर विकास को गति देने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और लिखा कि भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, 'आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें। पहले मतदान, फिर जलपान।
लखनऊ में यूपी के तीसरे चरण में वोटिंग जारी है। शिवपाल सिंह यादव भी जसवंत नगर से उम्मीदवार हैं। मतदान शुरू होने से पहले उन्होंने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
कासगंज के शारदा देवी जोहरी डिग्री कॉलेज की बूथ संख्या 341 पर मशीन खराबी के कारण अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है। मशीन बदलने का काम जारी है, निर्वाचन विभाग की टीम मशीन बदलने का कार्य कर रही है। मतदाता खासे परेशान हैं एक घंटे से कतार में लगे हैं।
कानपुर देहात के अकबरपुर के नबीपुर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की मतदान के लिए लाइन लगी है। हालांकि साढ़े सात बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया था। वहीं, करहल विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय कंजाहार में वोट डालने के लिए कतार लगी दिखी।
एटा में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रेलवे रोड स्थित बूथ पर मतदान किया।
फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा में मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात है। मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है। कई बूथों पर लंबी कतारें सुबह से ही लग गई। पिंक बूथों को गुब्बारों से सजाया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मगर, कई बूथों पर सुबह 6.30 बजे से मतदाता पहुंच गए। पहला वोटर बनने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और युवा भी सुबह लोकतंत्र के महापर्व में सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। जसराना के बूथ संख्या 359 पर मॉकपोल के दौरान ईवीएम धोखा दे गई। पीठासीन अधिकारी ने खराब ईवीएम की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आनन-फानन ईवीएम को बदलवाया।
कासगंज डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे सखी मतदान स्थल का ठीक सुबह 7:00 बजे निरीक्षण किया। वहीं, फिरोजाबाद के कमला नेहरू स्कूल में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन दिखाई दी। फिरोजाबाद के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र में मतदाता वोट देने के इंतजार में खड़े दिखाई दिए।
कासगंज के अहरौली के मतदान केंद्र पर समय से पहले मतदाता पर्ची लेकर पहुंच गए। वहीं, फिरोजाबाद के महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में पहला मत डालने के इंतजार में लोग खड़े दिखाई दिए। यहां बिना मास्क के आए लोगों को बूथ के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए समय से पहले मतदाता लाइन लगाकर खड़े हो गए। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। सिकंदराराऊ आर कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहला वोट डालकर निकले मतदाता में उत्साह देखा गया।
50 प्रतिशत बूथों पर कैमरों के जरिए लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी। इस चरण में कुल 641 आदर्श मतदान केंद्र और 129 बूथों में सभी महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
चुनाव कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं जिनकी जांच के लिए कई केंद्रों पर चुनाव से जुड़े लोग मॉक पोल कर रहे हैं। फर्रुखाबाद के बूथ नंबर 295 पर चुनाव अधिकारियों से मॉक पोल किया।
तीसरे चरण में आलू बेल्ट, यादवों के गढ़ और बुंदेलखंड में वोट डाले जाएंगे। 16 जिलों की 59 सीटों में से 36 पर आलू उत्पादकों का असर माना जाता है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।