फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लेखपाल के 5400 पदों पर होगी तत्काल भर्ती

Fri, 05 Apr 2013 10:58 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने प्रदेश में लेखपाल के खाली पड़े 5400 पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल शुरू करने को कहा है। उन्होंने पूरे प्रदेश में जिलेवार विज्ञापन प्रकाशित कराकर एक ही दिन लिखित परीक्षा पारदर्शिता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति जिला स्तर पर ही साक्षात्कार करेगी और इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा वित्त विभाग की सलाह के मुताबिक राजस्व विभाग का पुनर्गठन करते हुए लेखपाल के 1500 पदों का सरेंडर करते हुए राजस्व निरीक्षक के 1500 पद सृजित करने की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन


शासन ने फैसला किया है कि वर्ष 2009 में विज्ञापित लेखपाल पदों के भर्ती की कार्यवाही समय से पूर्ण न हो पाने के कारण इसे निरस्त करके अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाए।

मुख्य सचिव गुरुवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में लेखपालों के रिक्त पदों पर चयन के सिलसिले में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उस्मानी ने कहा कि नियमावली के अनुसार चूंकि लेखपाल का पद जनपद कैडर का है इसलिए जिला स्तर पर मेरिट बनाकर अभ्यर्थियों का चयन नियमावली के तहत किया जाए।

आगामी एक वर्ष में रिक्त होने वाले लेखपाल पदों के सापेक्ष भी जिलेवार प्रतीक्षा सूची अवश्य बना ली जाए, ताकि भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर तत्काल तैनाती हो सके।

उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा राजस्व परिषद द्वारा केन्द्रीयकृत रूप से करायी जायेगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व के.एस. अटोरिया, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद अनिल कुमार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें