फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोक्ष के लिए पाकिस्तान से आए 400 अस्थि कलश, मेरठ में ठहराव के बाद हरिद्वार गंगा में की जाएंगी प्रवाहित

Mon, 17 Feb 2025 10:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली के बोध घाट से अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। 21 फरवरी को यात्रा मेरठ पहुंचेगी। यहां मोदीपुरम में श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए सीएम योगी को भी आमंत्रित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में मोक्ष दिलाने की कामना से पाकिस्तान से 400 हिंदुओं और सिखों की अस्थियों को भारत लाया गया है। ये अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जानी हैं। इसके लिए दिल्ली के बोध घाट से अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार तक निकाली जाएगी। यात्रा 21 फरवरी को मेरठ में पहुंचेगी। यहां मोदीपुरम के अक्षरधाम कॉलोनी में होने वाले कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान में कराची के प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामनाथ के साथ ही 70 लोगों की टीम भारत आई है। यह टीम मोदीपुरम के अक्षरधाम में आएगी। यहां होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है।

श्री देवोत्थान सेवा समिति से जुड़े अशोक माहेश्वरी ने बताया कि उनकी संस्था 194 देशों से हिंदुओं या सिखों की अस्थियां एकत्रित कर गंगा में प्रवाहित कराती है। इस बार पाकिस्तान के बलूचिस्तान, पश्तून और कराची में मारे गए लोगों की अस्थियां लाई गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीशू माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा संयोजक विजय शर्मा के नेतृत्व में एक टीम अटारी बार्डर से होते हुए अस्थि कलश लेकर दिल्ली बोध घाट पहुंची। यहां से अस्थि कलशों के साथ यात्रा 21 फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

इस आयोजन से जुड़े प्रवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर श्रद्धांजलि सभा के लिए आमंत्रित किया गया है। अब तक 1,66,289 अस्थि कलशों का विसर्जन हरिद्वार के कनखल सती घाट पर किया जा चुका है। 22 फरवरी को दोपहर एक बजे सभी अस्थि कलशों का 100 किलो दूध की धारा के साथ विसर्जन कर उन्हें मोक्ष प्रदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें