रोजगार मेले में आई पुखराज कंपनी में साक्षात्कार देने के लिए लाइन में लगे अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले 107 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रशिक्षण के बाद इन्हें सिक्योरिटी गार्ड और सेल्स मैनेजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
रोजगार मेले में जालंधर की कंपनी में आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री के लिए रिक्त 30 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के अभिलेखों की फोटो कॉपी जमा कराई गईं। स्नातक पास अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल किया गया। इसमें 35 अभ्यर्थी शामिल हुए। सीनियर मैनेजर राहुल चौहान ने बताया कि कानपुर किदवईनगर उप कार्यालय में तीन दिन प्रशिक्षण होगा।
बनारस की कंपनी में 10 पदों पर 30 अभ्यर्थियों ने सेल्स मैनेजर, सर्विस एग्जक्यूटिव, आरओ टेक्नीशियन के पद के लिए साक्षात्कार दिया। कंपनी के एचआर लाल बहादुर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का बनारस में तीन दिन का प्रशिक्षण होगा। एक सिक्योरिटी कंपनी में 35 अभ्यर्थी पहुंचे। कंपनी के निदेशक सुनील सिंह ने बताया कि इन सभी का गाजियाबाद में प्रशिक्षण होगा। इसी तरह अन्य तीन कंपनियों में सात और अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल हुए। जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति मिलेगी।