फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत गए युवक की हत्या, निर्वस्त्र शव पूर्व प्रधान के खेत में मिला

Fri, 22 Aug 2025 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 25-बृजेश तिवारी (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव )। सोहरामऊ थाना के चिलौली गांव में 45 वर्षीय अविवाहित किसान के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर वजनदार वस्तु से प्रहार करके हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका निर्वस्त्र शव सुबह आठ बजे पूर्व प्रधान के खेत में मिला। उसके कपड़े शव के पास ही रखे थे। बड़े भाई के अनुसार वह बुधवार दोपहर को घर से घास लाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

सीओ, एसओ ने एसओजी और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस, पारिवारिक विवाद, रंजिश और अवैध संबंधों में हत्या के बिंदु पर छानबीन कर रही है। एसपी ने भी थाने पहुंचे घटना की पूरी जानकारी ली और पांच टीमों को लगाया है। चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। एक संदिग्ध के हाथ में किसी धारदार चीज से कटने का जख्म होने से उससे गहन पूछताछ जारी है।
सोहरामऊ थाना के चिलौली गांव निवासी किसान बृजेश तिवारी (45) बुधवार दोपहर 1:30 बजे घर से घास लेने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। बड़े भाई रमेश ने बताया कि बृजेश मानसिक बीमार था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह अक्सर कई-कई दिन भटकने के बाद फिर घर आ जाता था। इसलिए बुधवार शाम को घर न आने पर अधिक तलाश भी नहीं की गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह घास काटने गईं महिलाओं ने घर से पांच सौ मीटर दूर पूर्व प्रधान देशपाल के खेत में अमरूद के पेड़ के नीचे उसका नग्न हालत में शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। उसके दोनों हाथ व पैर रस्सी से पीछे की तरफ बंधे थे। शव से करीब 10 कदम दूर उसके कपड़े पड़े थे। मुंह और नाक से खून निकल रहा था। जानकारी पर पूर्व प्रधान और ग्रामीण भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।
सीओ अरविंद चौरसिया ने एसओजी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोपहर करीब दो बजे एसपी दीपक भूकर भी थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है इसमें एक व्यक्ति परिवार का नजदीकी है और एक व्यक्ति के हाथ में हंसिया का खुरपी जैसे हथियार से कटने का जख्म भी है। इससे पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि सभी संभावित बिंंदुओं पर घटना की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

माथे की हड्डियों के साथ जबड़ा भी टूटा मिला
पोस्टमार्टम में सिर और चेहरे में कुल सात चोटें मिली हैं। सिर पर तीन गंभीर चोटें भारी वस्तु के प्रहार की और अन्य चोटें लाठी-डंडे के प्रहार की हैं। जबरदस्त प्रहार से माथे की हड्डियों के साथ जबड़ा भी टूटा है। मौत का कारण सिर की गंभीर चोट से कोमा में जाना बताया गया है।

फोटो नंबर 25-बृजेश तिवारी (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन

फोटो नंबर 25-बृजेश तिवारी (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें