फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी के लिए खरीदारी करने गया युवक तीन दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। अपनी शादी के लिए कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला युवक तीसरे दिन भी घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसकी बरात जानी थी।
विज्ञापन

जुराखनखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र यादव (25) की शादी कानपुर में तय हुई थी। 22 फरवरी को उसकी बरात जानी थी। इसके लिए वह दो दिन पहले कानपुर कपड़ा खरीदने निकला था। लेकिन उसके बाद से वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद जाने लगा। शनिवार को बरात में शामिल होने के लिए रिश्तेदार घर आने लगे। लेकिन देर शाम तक चचेरे भाई राजेंद्र के वापस न लौटने पर बड़े भाई अवधेश कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
चचेरे भाई अवधेश कुमार ने बताया कि छोटा भाई राजेंद्र मुंबई के अंधेरी में एक कंपनी में गाड़ी चलाता था। 14 फरवरी को वह मुंबई से आया था। 16 फरवरी को उसका तिलक था। 22 फरवरी को बरात कानपुर जानी थी। 20 फरवरी को वह घर से कानपुर कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से दोनों मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। राजेंद्र के घर न आने से बरात की तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि शिकायतीपत्र मिला है। गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें