फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा करें जनहित मुद्दों पर संघर्ष: अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने युवाओं से जनहित मुद्दों पर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को देश की रीढ़ बताया।
विज्ञापन

लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि युवाओं को जनहित मुद्दों पर संघर्ष और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। कार्यकर्ता को डरना नहीं है। डटकर मुकाबला करना है।
उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। महंगाई से गरीब को दो वक्त का भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार है। उन्होंने लोकसभा में अनुराग ठाकुर द्वारा जाति की बात करने पर भी विरोध जताया। कहा कि राहुल गांधी ने हर गरीब, मजदूर, किसान की आवाज उठाई है। जिस तरह से अनुराग ठाकुर ने संसद में जाति पर हमला बोला है। उससे सभी अपमानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सीएम व डिप्टी सीएम के बीच चल रही खींचातान पर कहा कि यह केंद्र और प्रदेश की लड़ाई है, जिसमें जनता पिस रही है। जनता ने काम, विकास और कानून व्यवस्था के लिए इनका चुनाव किया था। कहा कि कानून व्यवस्था फेल है। हरदोई और जौनपुर में दो-दो हत्याएं कर दी गईं।
इस दौरान मध्य जोन प्रभारी कृष्ण हरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश सदस्य दीपक शिवहरे, जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, सुमित गुप्ता, सुयश बाजपेई, राजीव रत्नवंशी व तन्मय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें