फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल तक किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर साल भर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी। जानकारी हुई तो पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो युवक ने बाहर से दवा लाकर खिलाई। इससे रक्तस्राव होने लगा। गुरुवार की सुबह रक्तस्राव के साथ पेट दर्द होने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। बताया कि गांव का ही युवक उससे एक साल से दुष्कर्म कर रहा है।
इससे वह गर्भवती हो गई। युवक ने बुधवार को किसी चिकित्सक के यहां से दवा लाकर खिलाई। तबसे उसकी हालत बिगड़ गई। यह सुनकर परिजन सकते में आ गए। इसके बाद पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें