मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि भाई बहन समेत तीन घायल हो गए। घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
थानाक्षेत्र के खानपुर कुरौली निवासी सरोज (30) पुत्र रामगुलाम बाइक से बरुआघाट बाजार जा रहा था। मुन्नीखेड़ा पुलिया के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर,माखी थानाक्षेत्र के गांव दबौली निवासी प्रमोद शर्मा (27) पुत्र स्व. हरिशंकर बहन को ऊगू स्थित आरपीएल महाविद्यालय मे स्नातक के पेपर दिलाने जा रहा था। नगर पंचायत ऊगू में रेवतका देवी मंदिर के निकट सामने से आ रहे सत्यम पांडेय पुत्र पिंटू निवासी ऊगू से की बाइक में टक्कर माह गई। इसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां छात्रा का उपचार करने के बाद उसे पेपर देने के लिए भेजा गया।
सोहरामऊ में ड्यूटी कर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक राजमार्ग पर खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर भिड़ गए। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने निजी वाहन से लखनऊ ट्रामासेंटर में घायलों को भर्ती कराया।
बुधवार की रात लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थानाक्षेत्र के बसीरतगंज-बिचपरी गांव के एक होटल के सामने नवाबगंज निवासी प्रफ ुल्ल दीक्षित (22) पुत्र निलेश दीक्षित व उनका साथी निवासी दुर्गागंज संजुल दीक्षित (25) पुत्र मुकेश दीक्षित अपनी बाइक से जा रहे थे। अचानक बाइक के अनियंत्रित हो जाने से राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने की सूचना पर अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के परिजनों को जानकारी दी।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक उन्नाव की एक प्राइवेट फ र्म में ड्यूटी करते हैं। वहीं से वापस लौट रहे थे।