फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला

Tue, 13 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
माखी थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। हमलावरों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के कोरारीकला गांव में पैतृक मकान पर कब्जे को लेकर जगरूप (43) पुत्र सधनलाल का भाइयों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जगरूप का एक भाई धर्मराज पुरवा में रहता है। सोमवार को धर्मराज ने कोरारी कला गांव में ही रहने वाले शिवबहादुर को मकान बेच दिया।

मकान की रजिस्ट्री होने के बाद सोमवार शाम को शिव बहादुर और उसके परिवार के लोग मकान को खाली कराने पहुंचे और जगरूप का समान फेंकने लगे। जगरूप ने शिव बहादुर को बताया कि उसने इस मकान को सचिन पुत्र अनिल सिंह को बेच दिया है। इसके बाद हमलावर शिव बहादुर और उसके साथियों ने जगरूप को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भाई जगरूप को बचाने पहुंचे अमोल (40) के अलाव परिवार के प्रदीप सिंह (35) पुत्र लालता,  कुलदीप (32), सुनील (30) और बाराबंकी जिला निवासी मामा सुरेंद्र सिंह को भी घायल कर दिया गया। जगरूप की मौके पर ही मौत होने के बाद हमलावर भाग निकले।

सूचना पर सीओ गोपीनाथ सोनी, माखी थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें