फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ोसी की छत पर सोलर पैनल में चार्जिंग के लिए लगे मोबाइल को निकालने गया युवक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विकासखंड के रायपुर गांव निवासी अर्जुन (19) पुत्र श्रीराम बुधवार की सुबह अपने पड़ोसी राधाकृष्ण की छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल में मोबाइल चार्ज कर रहा था। मोबाइल चार्ज होने पर वह उसे निकालने गया था। इसी बीच छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर आननफ ानन में परिजन उसे सीएचसी सफ ीपुर ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और फोर्स की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई संदीप पुलिस में है। परिवार में सबसे छोटा होने की वजह से वह सभी का दुलारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें